बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नयागांव थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में बेगूसराय पुलिस के द्वारा खगड़िया बाल सुधार गृह में भेजे गये दो किशारों में एक किशोर की मौत हो गयी। मृतक के पिता बागडोव निवासी सुखो सिंह ने खगड़िया जिले के चित्रगुप्त थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। मृतक के पिता ने थानाध्यक्ष को दिये गये शिकायत पत्र में कहा है कि कांड संख्या 79/25 कांड में 24 सितंबर को न्यायालय के द्वारा उनके पुत्र को बाल सुधार गृह भेजा गया था। छह अक्टूबर को वह बाल सुधार गृह मिलने गया था। बच्चा ने शिकायत की थी कि खाना अच्छा नहीं देता है। आवाज उठाने पर मारपीट की जाती है। इसी बात को लेकर खगड़िया बाल सुधार गृह के सभी कर्मी ड्यूटी पर थे। उन्हीं लोगों के द्वारा हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद सात अक्टूबर को शाम सात बजे उनके मोबा...