हल्द्वानी, सितम्बर 1 -- हल्द्वानी। मूसलाधार बारिश के बावजूद बागजाला में भूमि के मालिकाना अधिकार समेत आठ सूत्रीय मांगों पर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 15 वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को धरने की शुरुआत में उत्तराखण्ड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर समेत देश के विभिन्न क्षेत्रों में अतिवृष्टि के चलते आ रही आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि स्वरूप दो मिनट का मौन रखा गया। धरने के माध्यम से मांग की गई कि आपदा पीड़ितों को केंद्र और राज्य सरकार समुचित राहत और बचाव प्रदान करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करे। धरने पर आनन्द सिंह नेगी, उर्मिला रैस्वाल, विमला देवी, वेद प्रकाश, हेमा देवी, दौलत सिंह कुंजवाल, प्रेम सिंह नयाल, वेद प्रकाश, दीवान सिंह बर्गली, मीना भट्ट, हरक सिंह बिष्ट, डॉ. कैलाश पाण्डेय, गोपाल सिंह बिष्ट, चन्दन सिंह मटियाली, मीना,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.