घाटशिला, फरवरी 25 -- मुसाबनी। मुसाबनी स्वामी विवेकानंद चौक से लेकर यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड की बागजाता माइंस जाने वाली जर्जर मुख्य सड़क मरम्मत की मांग को लेकर सोमवार को अंचल कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता में सहमति के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को यूसिल उप महाप्रबंधक मनोरंजन माहली अंचलाधिकारी ऋषिकेश मरांडी, प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम, अंचल निरीक्षक शरद चंद्र बेरा, अंचल अमीन विशाल मार्डी पूर्व जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू, गोहला पंचायत के मुखिया परबत हांसदा, हरिपद भकत, हरिपद सोरेन, जवाहरलाल कैबर्ता, चंद्राई हांसदा, मंगल मुर्मू एवं क्षेत्र के ग्रामीणों के संग लाटिया - डूंगरीडीह से बागजाता माइंस गेट तक जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत के लिए उनका निरीक्षण किया। इस अवसर पर यूसिल प्रबंधक ने कंपनी के सिविल विभाग...