मुंगेर, अप्रैल 29 -- मुंगेर, वरीय संवाददाता। पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर सलेमपुर बगीचा एवं डीह गांव में छापेमारी कर दो मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। छापेमारी अभियान गुप्त तरीके से बीते शनिवार व रविवार तक जारी रहा। इस दौरान पुलिस ने दो हथियार निर्माता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो अर्धनिर्मित पिस्टल एवं भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने का सामान जब्त किया है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि बीते शनिवार की दोपहर मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिली कि सीताकुंड डीह निवासी दुखन मंडल अपने घर के बगल में झोपड़ी में अवैध हथियार का निर्माण कर रहा है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने तत्काल वहां छापेमारी कर एक मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन किया और हथियार बनाते दुखन मंडल को गिरफ्तार किया। मौके पर पुलिस ने एक अर्धनिर्मित पिस्टल, बेस मशीन, ड्रिल मश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.