पटना, फरवरी 20 -- पीरबहोर थाना क्षेत्र के बाकरगंज इलेक्ट्रॉनिक्स गली में गुरुवार की देर शाम घड़ी की मरम्मत को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी के मामले में सात नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इसमें घड़ी दुकानदार, बाकरगंज के स्थानीय लोग और बीएन कॉलेज के छात्र शामिल हैं। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने छानबीन के बाद अपने ही बयान पर एफआईआर दर्ज किया है। पीरबहोर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को बाकरगंज और बीएन कॉलेज छात्रावास में छापेमारी की। लेकिन आरोपित हाथ नहीं आए। पीरबहोर थानाध्यक्ष सज्जाद गद्दी के मुताबिक फायरिंग दोनों तरफ से हुई है। जल्द ही घटना में शामिल सभी आरोपितों की गिरफ्तारी होगी। गुरुवार की देर शाम इलेक्ट्रॉनिक घड़ी की मरम्मत की रकम को लेकर दुकानदार और बीएन कॉलेज छात्रावास में रहनेवाले छात्रों के बीच वि...