अयोध्या, जनवरी 9 -- अयोध्या। दर्शन नगर स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज के ठीक सामने नगर निगम की खाली जमीन पर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय दवा व्यापारियों ने विरोध जताया है। दवा व्यापारियों का कहना है कि यहां बाउंड्री वॉल बनाकर निर्माण शुरू हो गया तो आने-जाने वाले मरीजों व उनके परिजनों को वाहन पार्क करने और इंतजार के दौरान बैठने के लिए कोई सुविधाजनक स्थान नहीं मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...