चित्रकूट, दिसम्बर 6 -- चित्रकूट। संवाददाता जंक्शन स्टेशन में अमृत स्टेशन योजना के तहत कराए जा रहे प्री-कास्टिंग कार्य से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे अपनी जमीन सुरक्षित करने को बाउंड्रीवॉल का निर्माण करा रहा है। जिसकी वजह से अभी तक रेलवे की जमीन से गुजर रहे सार्वजनिक रास्ते बंद हो गए हैं। सांसद के हस्ताक्षेप पर प्रयागराज से रेलवे की जांच टीम भी पहुंची। खुद सांसद ने टीम के साथ मौके पर स्थिति देखी। स्थानीय लोगों ने सांसद कृष्णा देवी पटेल को समस्या से अवगत कराया था। उनका कहना है कि बाउंड्रीवॉल का निर्माण होने से कई घरों के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो रहे हैं। प्री-कास्टिंग के समय लोग घर के अंदर-बाहर तक नहीं हो पा रहे है। सांसद ने इस मामले को रेल मंत्री से मुलाकात कर अवगत कराया था। जिस पर रेलवे प्रयागराज के डिवीजन मैनेजर ने मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.