गोरखपुर, जनवरी 8 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सोनौली हाईवे पर पीपीगंज नगर के नयनसर टोल प्लाजा से भगवानपुर चौराहे तक निर्माणाधीन बाईपास मार्ग खुलने से क्षेत्र को जाम से तो राहत मिली है, लेकिन रोडवेज बसों का संचालन बाइपास से होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। अब पीपीगंज के लोग पीपीगंज चौराहे से तीन किलोमीटर दूर टोल प्लाजा तक जाकर बस पकड़ने को विवश हैं। क्षेत्रीय यात्रियों के अनुसार इससे बुजुर्ग, महिलाएं और विद्यार्थी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। नयनसर टोल प्लाजा से भगवानपुर चौराहे तक लगभग छह किलोमीटर लंबे इस मार्ग से बस संचालन होने के कारण गोरखपुर, सोनौली, नौगढ़ और बढ़नी जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। यात्रियों ने रोडवेज अधिकारियों से मांग की है कि बसों का संचालन पुनः मुख्य मार्ग से पीपीगंज चौराहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.