भभुआ, जनवरी 19 -- देवीजी चौक से बिजली कॉलोनी रोड तक रोज परेशानी, एंबुलेंस भी फंसती हैं स्थानीय लोगों ने उठाई बाईपास रोड का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग (बाले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर में बाईपास रोड का निर्माण कार्य रुक जाने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। शहर के प्रमुख चौराहों देवीजी चौक, जयप्रकाश चौक, पटेल चौक और बिजली कॉलोनी रोड पर आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। जाम लगने के बाद हालात ऐसे हो जाते हैं कि वाहन रेंगते हुए चलते नजर आते हैं। इससे न केवल आम यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है, बल्कि जरूरी सेवाओं पर भी सीधा असर पड़ रहा है। सबसे गंभीर स्थिति तब उत्पन्न हो जाती है, जब किसी मरीज को एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया जाता है। सायरन बजाने पर भी उन्हें आगे जाने का रास्ता नहीं मिल पाता है। तब मरीजों की परेशानी बढ़ने की आशंक...