हमीरपुर, फरवरी 21 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद मुख्यालय में नौ सालों से यमुना-बेतवा नदियों में निर्माणाधीन बाईपास पुलों के निर्माण को लेकर पूर्व में सदर विधायक द्वारा पूछे गए प्रश्न पर सरकार से मिले जवाब पर स्वयं विधायक ने एतराज जताते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग कर डाली। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने मामले की जांच कराए जाने का आश्वासन दिया है। उधर, विधायक ने लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री को लंबा-चौड़ा पत्र लिखकर बिना काम कराए पुल की लागत बढ़ाए जाने और अभी तक मामले को लटकाकर रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सदर विधायक डॉ.मनोज कुमार प्रजापति ने विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली, 2023 के नियम-51 के अंतर्गत शहर में बाईपास पुलों के निर्माण का मुद्दा उठाया था। विधायक ने पुलों एवं बाईपास कार्य समय से न पूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.