आगरा, मार्च 29 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में बाईपास पर नगला बंजारा के समीप एक किशोर को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में किशोर को जिला अस्पताल से बेहतर उपचार को भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक समेत चालक को हिरासत में ले लिया है। घटनाक्रम के अनुसार बंजारा नगला गांव निवासी 13 वर्षीय प्रदीप पुत्र विक्रम सिंह साइकिल शुक्रवार की सुबह नौ बजे खेत से लौट रहा था। गांव के बाहर बाईपास पर उसे परिवार के ही लोगों की गाड़ी खड़ी दिखी। उसमें सवार लोग मुंडन कराने के लिए गंगा घाट जा रहे थे। गाड़ी देखकर वह बाईपास की दूसरी तरफ अपनी साइकिल खड़ी करने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक किशोर को टक्कर मारकर खंदी में घुस गया। गंभीर हालत में उसे उपचार को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक समेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.