बिजनौर, अप्रैल 1 -- तेज रफ्तार बाईकों की आमने-सामने भिड़ंत में अधेड़ की मौत हो गई तथा दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर एकत्र राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घटनाक्रम के मुताबिक मंगलवार को शाम धामपुर के मौहल्ला पहाड़ी दरवाजा निवासी अयान पुत्र फहीम तथा सोनू पुत्र बबलू कालागढ़ से बाइक द्वारा घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान गांव भिक्कावाला स्थित सेंट मेरिस इण्टर कॉलेज के समीप पंहुचते ही अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्टर हो गई। हादसे में अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर मोदीवाला निवासी मछिंदर सिंह पुत्र बैशाखा सिंह सहित अयान तथा सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर एकत्र राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां मछिंदर सिंह (65 साल) को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अयान तथा सोनू को गंभीरावस्था के चलते प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.