बोकारो, सितम्बर 23 -- चास प्रतिनिधि। चास चंदनकियारी रोड़ बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में मंगलवार को बाइसी कुड़मी समाज की 81 गुष्टी महा मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष गंगवार शामिल रहेंगे। उक्त जानकारी मिलन समारोह के संयोजक मंडली के लोकेश कुमार महतो ने दिया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों का भी समाज की ओर से समीक्षा के साथ सदस्यों के बीच विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई। अवसर पर संयोजक दुर्गा चरण महतो, खिरोधर महतो, लोकेश महतो, वृहस्पति महतो, रामू महतो, बलराम माहतो, त्रिवेणी महतो, दुस्शासन महतो, रेखा महतो, रामचरण, संतोष, सुबल, सहदेव, जवाहर लाल महतो, गोराचांद महतो, दुलाल, मुक्तेश्वर, बिनोद सहित अन्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...