गढ़वा, दिसम्बर 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पलामू जिला से काटकर एक अप्रैल 1991 को अगल गढ़वा जिला अस्तित्व में आया था। तीन राज्यों यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ की सीमा पर अवस्थित गढ़वा ने 34 साल पूरे कर लिए हैं। विभिन्न राज्यों की सीमा पर अवस्थित होने के कारण गढ़वा को गेटवे ऑफ छोटानागपुर भी कहा जाता है। जिला के गठन से लेकर अबतक कई आधारभूत संरचना में बदलाव देखा गया। सड़क निर्माण के कारण विकास को गति मिली है। वहीं इसी वर्ष बहु प्रतीक्षित बाइपास बनकर चालू होने से गढ़वा को लोगों को जाम से मुक्ति मिली है। बाइपास निर्माण से पहले तक जिला मुख्यालय में एनएच 75(अब एनएच 39) गढ़वा-मुरीसेमर और एनएच 343 गढ़वा-अंबिकापुर पर चलने वाली वाहनों का दबाव होता था। जाम की समस्या से लोग परेशान थे। कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के कारण शहरीकरण की गति अत्यंत धीमी रही। पलामू के शंख...