मुंगेर, फरवरी 10 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बिहमा के पास सोमवार को तारापुर-देवघर सड़क पर बाइक और टोटो की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बिहमा पंचायत की धर्मराय गांव निवासी लाल राजहंस के 18 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार,अरविंद राजहंस के 18 वर्षीय पुत्र रिशु कुमार के अलावे साकेत कुमार के रूप में की गई। घटना की सूचना पर तारापुर थाने की डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा. अभिरंजन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद सत्यम कुमार एवं रिशु कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। जबकि बाइक चालक साकेत कुमार को हल्की चोट आने पर अनुमंडलीय अस्पताल में ही इलाज चल रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.