साहिबगंज, अप्रैल 3 -- साहिबगंज। बाइक दुर्घटना में हुई मौत पर युवक मो. बिलाल का शव लेकर परिजन व सहयोगी बुधवार को जिरवाबाड़ी थाना पहुंच गये। दुर्घटना को लेकर थाना में दर्ज हुए केस के बारे में जानकारी देने की मांग करने लगे। शव के साथ आए परिजन व अन्य लोगों इस घटना से काफी दुखी थे। पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन व थाना प्रभारी शशि सिंह ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेजवाया। मृतक के चचेरा भाई मो.आजाद ने बताया कि बीते मंगलवार की सुबह छह बजे मो.बिलाल अपने चचेरा भाई राज अंसारी को गांव के ही राजा अंसारी के साथ बाइक पर लेकर पेटदर्द का इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल आ रहा था। बाइक राजा अंसारी चला रहा था। बीच में बीमार राज अंसारी बैठा था। सबसे पीछे बिलाल बैठा था। मंडल कारा के गेट से अपना ड्यूटी समाप्त कर जा रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.