औरंगाबाद, जनवरी 2 -- गोह थाना क्षेत्र के काजी बिगहा गांव में मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल दूसरे किशोर पीयूष कुमार की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के पिता नागेंद्र यादव के घर लोगों की भीड़ जुट गई और माता अंजू देवी के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। इससे पहले उसी दुर्घटना में घायल किशोर रितिक रोशन की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया था और ग्रामीण लौटे ही थे कि पीयूष की मौत की खबर ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। ग्रामीणों के अनुसार रितिक रोशन को उसके चाचा अनुज कुमार ने मुखाग्नि दी थी। पीयूष कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था, जबकि उसके बड़े भाई छोटू कुमार और गौरव कुमार हैं, वहीं एक अन्य भाई सोनू कुमार नासिक में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। मृतक के दादा हरि सिंह यादव ...