भदोही, जनवरी 8 -- भदोही, संवाददाता। पुलिस की सख्ती के बाद मांस कारोबारियों ने पैंतरा बदल दिया है। अब वे बाइक से मांस करोबार कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। औराई पुलिस ने भदोही शहर के पांच मांस कारोबारियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया। औराई थाना क्षेत्र के चिंतामणिपुर गांव निवासी अर्पित प्रजापति ने तहरीर में कहा कि गांव के लोगों ने बताया कि बाइक पर कुछ लोग मांस लादकर बेचने को जा रहे हैं। पशुओं के पैर नजर आ रहे हैं। जिस पर उन्हें पावर हाउस के पास रोका जाता है। उक्त मार्ग नरथुआ नहर पटरी से घोसिया की ओर जाता है। चार आरोपित तीन बाइकों पर थे। मांस को कपड़े में बांधकर रखा था। उसमें जानवर के दो पैर बाहर नजर आ रहे थे। इस बीच, आसपास के लोग भी पहुंच गए। मामले की जानकारी पर यूपी-112 के जवान भी आए। प्रभारी निरीक्षक औराई ने बत...