देवरिया, दिसम्बर 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक से भेजी जा रही 15 पेटी देसी शराब बरामद किया। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाए गए थे। पुलिस इसकी जांच कर रही है। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण चक मोड़ के पास श्रीरामपुर थाने की पुलिस जांच कर रही थी। इस बीच दो बाइक पर सवार दो युवक नजर आए। बाइक के पीछे बोरा बंधा हुआ था। पुलिस टीम ने जब बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर बाइक सवारों को रोक लिया और बाइक में पीछे बंधे बोरे की तलाशी ली तो उसमें से 15 पेटी देसी शराब बरामद की गई। बाइक सवारों से पुलिस ने नाम पूछा तो अपना नाम रोहित कुमार निवासी टाली विशुनपुर थाना नौतन जनपद सिवान, बब्बन यादव निवासी बासुदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.