गोरखपुर, फरवरी 4 -- झंगहा थाना क्षेत्र के भैंसही टोला में बुधवार की रात एक बेहद दुखद हादसा हो गया, जिसने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। करन माझा का रहने वाला 20 साल का हैप्पी अपनी बहन खुशी के साथ बाइक पर सवार होकर करमा चौराहा जा रहा था। रात के करीब 9 बजे चौरीचौरा की तरफ से आ रही एक गाड़ी के पीछे जेनरेटर वाली ट्रॉली बंधी हुई थी। यह भी पढ़ें- अब डिजिटल पहरे में होगी परीक्षा, साइबर कमांडो करेंगे ऑनलाइन टेस्ट की निगरानी अचानक वह ट्रॉली मुख्य गाड़ी से अलग हो गई और पीछे की तरफ लुढ़कने लगी। बदकिस्मती से हैप्पी की बाइक उसकी चपेट में आ गई और जेनरेटर की भारी गाड़ी उसके ऊपर चढ़ गई। इस हादसे में हैप्पी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन खुशी को भी चोटें आई हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हैप्पी अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और अभी कुंवारा था। ज...