मेरठ, दिसम्बर 5 -- गुरुवार को भाजपा के नए जिलाध्यक्ष हरवीर पाल की ताजपोशी हो गई। हरवीर पाल खुद तो बाइक से हेलमेट लगाकर भावनपुर से पार्टी कार्यालय पहुंचे। वहीं समर्थक और कार्यकर्ता कारों के काफिले में साथ-साथ रहे। रास्ते भर जिधर से काफिला गुजरा तो सड़क जाम हो गया। बागपत रोड स्थित हरमन सिटी स्थित पार्टी कार्यालय पहुंच कर नए जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने कार्यभार ग्रहण किया। गत दिनों ही शिव कुमार राणा की जगह हरवीर पाल को भाजपा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। गुरुवार को वे भाजपा के नये जिलाध्यक्ष के तौर पर कार्यभार ग्रहण करने भावनपुर स्थित आवास से निकले। कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी-बड़ी गाड़ी लेकर पहुंचे, लेकिन हरवीर पाल ने हेलमेट लगाकर बाइक से ही निकले। गुरुवार को बागपत रोड स्थित हरमन सिटी पार्टी कार्यालय पहुंचकर हरवीर पाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्...