मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मुशहरी, हिसं। पुलिस ने बुधवार शाम आथर से द्वारिकानगर चौक जाने वाली सड़क में वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दो बाइकों की जांच के दौरान नौ किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। गांजा बरामदगी के बाद पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली कि इस मार्ग से गांजा की खेप लेकर तस्कर गुजरने वाले हैं। इसके बाद एसआई अश्वनी कुमार, एएसआई गिरीश सिंह सहित पुलिस बल को भेज कर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस बीच रात करीब आठ बजे दो बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। संदिग्ध लगने पर रुकने का इशारा किया गया। दोनों बाइक की जांच की गई तो एक बाइक से पांच किलो अस्सी ग्राम एवं दूसरी बाइक से चार किलो चार सौ साठ ग्राम लाल पैकेट में पैक किया हुआ गांजा बरामद किया गया। एक तस्कर चंदन कुमार बरियार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.