चाईबासा, अक्टूबर 7 -- चाईबासा। बाइक से धक्का लगने से तांतनगर ओपी के खड़िया सिंदरी टोला कुदाबासा गांव निवासी 65 वर्षीय कोलाय सामड की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार को शाम में मृतक बैलों को लेकर सड़क पर कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार तेज रफ्तार में आकर धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये ।उसे घटना स्थल से उठाकर अस्पताल ले जाया रहा था। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।तांतनगर पुलिस को घटना की सूचना मिली तो मंगलवार को शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाइ। परिजनों ने बताया कि बाइक से धक्का लगने से कोलाय सामड की मौत हुई है। बाइक सवार घक्का मारने के बाद भागने में सफल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.