हापुड़, जनवरी 31 -- कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के दहपा पुलिया पर शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने नौकरी पर जा रहे युवक को टक्कर मार कर सड़क पर गिरा दिया और 15 सौ रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए। पीड़ित युवक घायलवस्था में कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में गांव शाहपुर फगौता निवासी अरुण कुमार ने बताया कि वह छिजारसी टोल प्लाजा पर नौकरी करता है। शनिवार दोपहर बाइक से सवार होकर घर से नौकरी पर जाने के लिए निकला था। जैसे ही वह दहपा पुलिया पर पहुंचा तो एक बाइक पर सवार होकर चार बदमाश आए और 15 सौ रुपये नकदी लूट ली। विरोध करने पर उन्होंने सिर में वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। तब तक पीड़ित कुछ समझ पाता, बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि त...