फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 15 -- फर्रुखाबाद। एक्सीडेंट में एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। जहानगंज थाने के न्यामतपुर ठाकुरान गांव निवासी 50 वर्षीय शत्रुघ्न सिंह गुरुवार की शाम बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। जहानगंज थाना क्षेत्र के दानमंडी भट्ठे के पास वह एक्सीडेंट में घायल हो गये। जानकारी पर भाई सत्यभान मौके पर पहुंचे और गंभीर अवस्था में शत्रुघ्न को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने यहां घायल को देख मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटना में घायल दूसरे बाइक सवार विशाल निवासी करनपुर को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। शत्रुघ्न की मौत की खबर मिलते ही विधायक नागेंद्र सिंह राठौर अस्पताल पहुंचे और परिजनो से बातचीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.