चतरा, जुलाई 18 -- चतरा, प्रतिनिधि। राजपुर बाजार से घर लौटते समय शराब के नशे में बाइक चला रहे एक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का नाम राजू सिंह भोक्ता, निवासी हेमरा लोटा, थाना राजपुर, प्रखंड कान्हाचट्टी, चतरा है। घटना के समय राजू सिंह अपनी पत्नी क्रांति देवी के साथ स्प्लेंडर प्लस बाइक से घर लौट रहा था। क्रांति देवी को हल्की चोट आई है। लेकिन उसके पति बहुत ज्यादा जख्मी हो गया है। हादसे के बाद क्रांति देवी ने तत्काल घर पर फोन कर अपने पति के भाई प्यारे लाल सिंह भोक्ता को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर घायल को चतरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.