बांदा, फरवरी 10 -- बांदा। संवाददाता नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही युवती बाइक से उछलकर गिरने से मौत हो गई। उसका मासूम बच्चा बाल बाल बच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के फुफुदी गांव निवासी 26वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी राममूरत सोमवार की दोपहर अपने देवर देवमूरत के साथ बाइक में बैठकर अपने ननिहाल नानी चद्रकली के अंतिम संस्कार में शामिल होने नरैनी कोतवाली क्षेत्र पांडा देव गांव जा रही थी। तभी गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव के पास वह अचानक बाइक से गिर पड़ी। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आ गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी गोद में बैठा उसका मासूम बच्चा रियांश बाल बाल बच गया। लक्ष्मी को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। ज...