अलीगढ़, अक्टूबर 2 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मडराक थाना क्षेत्र के दिल्ली-कानपुर हाइवे स्थित समृद्धि टाउनसिप के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हार्डवेयर व्यापारी की मौत हो गई। वह बाइक लेकर अलीगढ़ से हाथरस लौट रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र के गांव हरदपुर निवासी विकास (21) पुत्र अशोक कुमार हार्डवेयर व्यापारी था। परिवार में चार बहन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों के अनुसार बुधवार की रात वह बाइक लेकर अलीगढ़ से हाथरस जा रहा था। हाइवे स्थित समृद्धि टाउनसिप के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में पुलिस कर्मी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर खबर मिलते ही प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.