अलीगढ़, मई 4 -- मडराक के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हाथरस के बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह अलीगढ़ से घर लौट रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हाथरस के गांव सुसायत कला निवासी सोनू (35) पुत्र भगवती प्रसाद मजदूरी करता था। परिवार में तीन बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को वह किसी काम से अलीगढ़ आया था। यहां से वापस लौटते समय मडराक के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे बौनेर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। शनिवार को उपचार के दौरान सोनू ने दम तोड़ दिया। वहीं,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.