कानपुर, अप्रैल 6 -- चकेरी। श्याम नगर में सड़क किनारे बाइक सवार लुटेरों ने फोन पर बात कर रहे युवक से मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। चकेरी के श्याम नगर निवासी वेद प्रकाश त्रिपाठी के अनुसार, 29 मार्च की रात को वह घर के बाहर सड़क किनारे टहलकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी पीछे से आये बाइक सवार तीन लुटेरे उनके हाथ से झपट्टा मारकर मोबााइल लूटकर भाग निकले। वेद प्रकाश ने शोर मचाकर आरोपितों का पीछा भी किया। लेकिन आरोपित भाग निकले। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुकला ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.