लखनऊ, दिसम्बर 11 -- लखनऊ, संवाददाता। बाइक सवार युवकों ने बारावीरवा में साप्ताहिक मंगल बाजार में खरीददारी के लिए आई महिला से मोबाइल छीन कर फरार हो गए। कृष्णा नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृष्णा नगर के बरिगवा निवासी अनिल मिश्रा के अनुसार उनकी पत्नी शिवांगी मंगलवार की शाम पांच बजे बाजार गई थी। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने उनसे मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.