महाराजगंज, अप्रैल 15 -- कोल्हुई, हिन्दुस्तान संवाद। कोल्हुई थाना क्षेत्र के बृजमनगंज-कोल्हुई मार्ग पर लालपुर गांव के पास सोमवार को एक हादसा हो गया। बाइक सवार युवकों को एक पिकअप ने रौंद दिया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। साथ में बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बेलौही गांव निवासी अभिषेक उर्फ कन्हैया व कृष्णा बाइक से बहदुरी की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वे लालपुर गांव के पास पहुंचे कि सामने से आ रही पिकअप ने जोरदार ठोकर मार दिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवक छिटक कर दूर जा गिरे। हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं उसका साथी कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर पिकअप चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। लेकिन पुलिस ने कोल्हुई तिराहे पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया है। घटना की सूचना मिलने ही मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.