बस्ती, मार्च 18 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। फोरलेन पर जनपद के छावनी कस्बे में मंगलवार को बाइक से टकराकर अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से जा टकराई। छावनी थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुए हादसे में कार का एयर बैग खुल जाने से अंदर सवार लोगों सुरक्षित बच गए। कार का अगला दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि कप्तानगंज थानाक्षेत्र निवासी सुनील कुमार वर्मा अपनी कार की सर्विसिंग कराने अयोध्या जा रहे थे। छावनी कस्बे में मंगलवार को दिन में बाइक सवार तीन युवक अचानक बाइक से सड़क पार करने लगे। इससे उनकी बाइक कार से टकरा गई। कार सवार बाइक सवार युवकों को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गया। बाइक सवार युवक कसियापुर से छावनी थाना क्षेत्र के सेवरा लाला में रिश्तेदारी में जा रहे थे। बाइक सवार युवक को पकड़कर लोगों ने छावनी पुलिस को सौंप दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.