लखनऊ, फरवरी 5 -- मॉल से खरीदारी कर घर लौट रही महिला से पर्स लूट करने वाले तीन बदमाशों को गोमती नगर विस्तार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को बदमाशों के पास से लूटे गए पर्स, मोबाइल, नगदी व लूट में प्रयोग की गई आरवन-पाइव बाइक मिली। पुलिस ने पकड़े गए तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया। मीना मार्केट बल्का ए इंदिरा नगर गाजीपुर निवासी आशीष कुमार सिंह की पत्नी श्वेता सिंह 30 जनवरी को पलासियो मॉल गई थी। वह पनेसिया ढाल से नीचे उतरी कि पीछे से आए आर वन-5 बाइक सवारों ने धक्का देकर हाथ से पर्स छीनकर भाग निकले। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर महिला से लूट की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पर्स में एक मोबाइल, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और 25 हजार रुपये नगद थे। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.