जौनपुर, फरवरी 12 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के नगर चूड़ी मोहल्ला से वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही महिला के साथ बुधवार की शाम को छिनैती का मामला सामने आया। आरोप है कि गले से सोने का हार छीन कर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पीड़ित महिला ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के समीप लगें सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। नगर के पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी रजनीश सेठ की पत्नी अनीता सोनी मंगलवार की रात मोहल्ले की आधा दर्जन महिलाओं के साथ पैदल हनुमान गढ़ी स्थित एक मैरेज हॉल में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। जैसे ही चूड़ी मोहल्ला में पहुंची थी। उसी दौरान सामने से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने अनीता सोनी के गले से सोने का हार छीनकर फरार हो गए। शोरगुल सुनकर मोहल्ले वाले दौड़े लेकिन त...