किशनगंज, जून 26 -- किशनगंज संवाददाता। किशनगंज शहर के मिलनपल्ली में बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले का सोना का चेन छीन लिया। पीड़िता महिला मिलनपल्ली निवासी तृप्ति दास ने किशनगंज सदर थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी है। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित महिला अपने घर के बाहर कचड़ा फेंकने गई थी। तभी उक्त घटना घाटी। महिला जैसे ही कचड़ा फेंक रही थी। तभी घर के पास बाइक सवार दो बदमाश अचानक आ गए और महिला के गले से सोने का चेन छीन लिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पहले तो महिला को कुछ समझ में नहीं आया। बाद में वह हैरान रह गई। महिला ने चिल्लाना भी शुरू किया। इतने में आसपास के लोग वहां जमा हो गए। बदमाश चेन छीनकर कजलामनी रोड की ओर फरार हो गया। बदमाशों का कुछ दूरी तक पीछा भी किय...