गाजीपुर, अक्टूबर 9 -- गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर पचराशि गांव में गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे टहलने के दौरान टेंट हाउस संचालक पारस नाथ यादव को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल पारस को आनन फानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। गोली चलने की सूचना मिलते ही नंदगंज पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से बातचीत कर घटना के कारणों के बारे में जानकारी ली। पुरानी रंजिश में गोली मारने की बात सामने आ रही है। घायल टेंट हाउस संचालक पारस नाथ यादव ने बताया कि वह सुबह टहलने निकले थे। तभी गांव के ही मनीष यादव, गोलू यादव समेत सात लोगों ने अम्बिका यादव स्कूल के सामने उन्हें घेर लिया। पहले एक गोली चलाई जो बच गई, फिर दूसरी गोली दाहिनी जंघा में लगी। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से उनकी जमकर पिटाई की, जिससे उनका ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.