बिहारशरीफ, सितम्बर 22 -- राजगीर, निज संवाददाता। छबिलापुर थाना क्षेत्र के विश्वविद्यालय बाइपास रोड में रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने किसान पर गोली चला दी। घटना में वे बाल-बाल बच गये। हालांकि, छर्रा लगने से उनके दोनों हाथ झुलस गये हैं। जख्मी बड़हरी गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि रात को अपने घर से बाइपास रोड होकर सेंट्रल स्कूल जा रहे थे। उसी दौरान तीन बाइक पर सवार कुछ लोग वहां पहुंचे। दो बाइक पर सवार लोग आगे चले गये। तीसरी बाइक पर सवार एक बदमाश ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली उनके बगल से निकल गयी। सूचना पाकर डीएसपी सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा किया गया है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसी...