किशनगंज, अप्रैल 8 -- किशनगंज संवाददाता। शहर के खगड़ा दुर्गा मंदिर के समीप शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला का मंगलसूत्र छीन लिया। पीड़िता खगड़ा नवाब कोठी रोड निवासी ने सदर थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी है। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित महिला अष्टमी की पूजा करने मंदिर गई थी। पूजा करने के बाद अपने नवाब कोठी रोड स्थित घर लौट रही थी। तभी दुर्गा मंदिर के समीप बाइक सवार दो बदमाश अचानक आ गए और महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पहले तो महिला को कुछ समझ में नहीं आया। बाद में वह हैरान रह गई। महिला ने चल्लिाना भी शुरू किया। इतने में आसपास के लोग वहां जमा हो गए। बदमाश चेन छीनकर मेन रोड की ओर फरार हो गया। बदमाशों का कुछ दूरी तक पीछा भी किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.