गोपालगंज, फरवरी 6 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। शहर के राजेंद्र बस पड़ाव के समीप शुक्रवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक किन्नर पर चाकू से हमला कर पांच हजार रुपए नगद व सोने के जेवर लूट लिए। जख्मी हालत में स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव की निवासी किन्नर विशाल कुमार उर्फ सोनम एक तिलक समारोह में डांस कार्यक्रम के लिए अपने नाच पार्टी के साथ थावे आई थी। देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शुक्रवार की सुबह सभी लोग अपने-अपने घर के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान कुछ युवकों ने बाइक से शहर के राजेंद्र बस पड़ाव के समीप सोनम को उतारा। जहां वह पूर्वी चं...