किशनगंज, मार्च 28 -- किशनगंज, संवाददाता। शहर के तेघरिया रैलीगोला में बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला का चेन छीन लिया। पीड़िता तेघरिया रैलीगोला निवासी सरोज देवी के पुत्र आनंद सिंघल ने सदर थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी है। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित महिला अपने घर के बाहर बैठी थी। घर के पास बाइक सवार दो बदमाश अचानक आ गए और महिला के गले से चेन छीन लिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पहले तो महिला को कुछ समझ में नहीं आया। बाद में वह हैरान रह गई। महिला ने चिल्लाना भी शुरू किया। इतने में आसपास के लोग वहां जमा हो गए। बदमाश चेन छीनकर मेन रोड की ओर फरार हो गया। सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और घटना की छानबीन करते हुए आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज क...