संभल, नवम्बर 9 -- गुन्नौर। बबराला गवां रोड पर मेहुआ हसनगंज के नजदीक शुक्रवार शाम बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक वृद्ध को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ रेफर किया। अलीगढ़ में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। बबराला थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज निवासी मोती पुत्र देवी सिंह लगभग 65 बर्षीय पैदल रोड पर जा रहा था। तभी अचानक पीछे से आ रही बाइक में बबराला गवां रोड पर मेहुआ हसनगंज गांव के नजदीक टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार एवं पैदल जा रहा वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में दोनों को गुन्नौर सीएचसी पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने मोतीराम की हालात को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर किया। अलीगढ़ में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.