लातेहार, फरवरी 10 -- चंदवा प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप मंगलवार को दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बाइक चला रहे युवक अख्तर अंसारी (लुकुईया) ने दूसरे बाइक चालक शिक्षक प्रशांत सिंह (देवीमंडप) और सवार शकील अंसारी सेन्हा, लोहरदगा) को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में तीनों बाइक सवार गंभीर हो गए। सीएचसी में कार्यरत स्वास्थयकर्मियों तत्परता दिखाते हुए स्ट्रेचर के माध्यम से उन्हें अस्पताल ले गए। जहां मौजूद चिकित्सक डा. प्रकाश बड़ाइक व स्वास्थयकर्मियों ने घायलों को प्राथमिक इलाज शुरू किया। शिक्षक प्रशांत सिंह के पैर में गंभीर चोट आयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.