कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- अजुहा (कौशाम्बी), हिन्दुस्तान संवाद। सैनी कोतवाली के अजुहा मंडी के सामने बुधवार की रात ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। पहिए के नीचे युवती फंस गई थी। ट्रक महिला को 200 मीटर हाईवे में घसीटते हुए ले गया। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक रोका। तब तक हादसे में युवती का शव टुकड़ों में बंट गया। कानपुर के सचनेडी थाना के रैलीपुर निवासी अशोक सिंह की शादी 20 दिन पहले प्रयागराज के झलवा की 22 वर्षीय दीपमाला के साथ हुई थी। बुधवार को अशोक बाइक में दीपमाला को बैठाकर कानपुर से प्रयागराज आ रहा था। रात करीब 8 बजे जैसे ही वह अजुहा मंडी समिति के सामने पहुंचा, पीछे से आ रहा ट्रक रौंदते हुए निकल गया। पहिए में दीपमाला फंस गई थी। लोग शोर मचाते रहे, लेकिन ट्रक चालक भागने के चक्कर में 200 मीटर तक दीपमाला को घसीट ले गया। लोगों ने वाहन खड़ा कर दिय...