जौनपुर, फरवरी 28 -- जौनपुर, संवाददाता लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिटी स्टेशन के निकट (सैदनपुर) निवासी एक महिला से उसके घर में घुसकर बाइक सवार दो बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह सोने की चेन गले से छिन लिया। महिला के पति ने लाठी लेकर दौड़ाया तो बदमाशो ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली पड़ोसी के जांघ में लग गयी। इसके बाद मोहल्ले में हड़कम्प मच गया। घायल ने अपना उपचार कराया। सूचना पर एएसपी नगर मयफोर्स पहुंच गए। जिसे गोली लगी थी उसे अपने साथ पुलिस ले गयी। घटना सीसी कैमरे में कैद हो गयी। पुलिस पूरे घटना की जांच में जुटी है। मोहल्ला निवासी रमेश चन्द्र श्रीवास्तव व उनके पड़ोसी विजय चौरसिया शुक्रवार की सुबह मार्निग वाक पर निकले थे। लगभग आठ बजे घर वापस लौटे। वापस लौटने के बाद रमेश चन्द्र श्रीवास्तव अपने लान में कुछ कर रहे थे। घर का गेट खुला था जिसे बंद करने क...