मधुबनी, जनवरी 7 -- मधेपुर (मधुबनी), निज संवाददाता। प्रखंड के भेजा थाना क्षेत्र में सुंदरी बांध से पूरब बकुआ जानेवाली सड़क पर मंगलवार शाम बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने सीएसपी संचालक कर्मसिंह देव से 4 लाख 24 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित कर्मसिंह देव बकुआ गांव निवासी बुलन देव का पुत्र है। वह सीएसपी चलाता है। कर्मसिंह देव ने बताया कि मंगलवार को मधेपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकालकर बाइक से घर बकुआ लौट रहे थे। इसी दौरान अपाची बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। नकाबपोश बदमाशों ने पहले मारपीट की, फिर एक ने देसी कट्टा दिखाकर शरीर से सटा दिया, जबकि दूसरे ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया। इस दौरान बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की। घटना की सूचना मिलते ही भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, एसआई संदीप कुमार औरएसआई आनंद मोहन ठाकुर पुलिस बल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.