संभल, जुलाई 12 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव रफीपुर में गुरुवार की रात दस बजे करीब बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गोली युवक की वांयी जांघ में लगी। ग्रामीणों ने बाइकों से बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गए। आनन-फानन घायल युवक को सीएचसी पर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्तपाल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना मिलने पर 112 डॉयल पुलिस समेत स्थानीय पुलिस व फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल करते हुए नमूने एकत्र किए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गुरुवार की रात दस बजे करीब गांव रफीपुर निवासी 21 वर्षीय युवक धीरेंद्र यादव पुत्र प्रेमपाल सिंह अपनी बैठक के बाहर बैठा था। कई अन्य लोग भी साथ बैठे थे। तभी गांव ढाढौल की ओर से बाइक पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.