बरेली, फरवरी 14 -- बाइक सवार दबंगों ने पीछा करके युवक को गोली मार दी। पुलिस के पहुंचने से पहले बाइक सवार दबंग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बाइक सवार को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक में पांच लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। फरीदपुर के हाजीपुर खजुरिया गांव के रजत गंगवार की गांव के अनिल गंगवार से रंजिश चल रही थी। शुक्रवार को शुक्रवार को रजत गंगवार फरीदपुर की बाजार में बाइक से आए थे। देर शाम पर वापस अपने घर लौट रहे थे। आरोप है अनिल गंगवार उनके साथियों ने फरीदपुर से निकलते ही रजत गंगवार का पीछा करना शुरू कर दिया। वह उसका पीछा करते हुए ढकनी पुल पर पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने लात मार कर रजत गंगवार की बाइक को गिराने की कोशिश की। रजत गंगवार जान बचाकर बाइक दौड़ाने लगे। इसी दौरान दबंगों ने तमंचे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.