अलीगढ़, फरवरी 12 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के दिल्ली-कानपुर हाइवे स्थित पानखानी के पास बुधवार की रात बाइक सवार दंपति को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है। दंपति टप्पल क्षेत्र में रिश्तेदार के यहां गमी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। विजयगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर निवासी प्रेम सिंह (55) किसान थे। परिवार में पांच बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार बुधवार को प्रेमसिंह अपनी पत्नी कमलेश के साथ टप्पल में रिश्तेदार के यहां गमी में शामिल होने गए थे। रात को दंपति बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में दिल्ली-कानपुर हाइवे स्थित गांव पानखानी के पास पहंुचते ही पीछे से आ रहे कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक...