बिजनौर, जून 28 -- नांगल सोती। लक्सर (उत्तराखंड) दवाई लेने जा रहे गांव सराय आलम निवासी बाइक सवार दंपति की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। गांव सराय आलम निवासी इफ्तिखार और उसकी पत्नी यास्मीन शुक्रवार शाम बाइक से दवाई लेने लक्सर (उत्तराखंड) जा रहे थ। रायसी और लक्सर के बीच तेज गति में पीछे से आए एक डंपर ने इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दंपति सड़क पर गिर गए और डंपर इन दोनों के ऊपर उतर गया। जिससे दंपत्ती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के पांच बच्चे हैं, दंपत्ती की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.